फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncontrolled car collided with tree, soldier died

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, फौजी की मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with tree, soldier died
सफीदों-असंध मार्ग पर स्थित गांव रोहड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में फौजी की मौत हो गई। कैथल निवासी राजीव भारतीय सेना में गोरखपुर में तैनात था। वह छुट्टी लेकर वाया दिल्ली गाड़ी से कैथल जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में अनिल नामक व्यक्ति भी था। बुधवार सुबह जैसे ही वह गांव रोहड़ के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी के आगे पशु आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकार गई। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने देखा कि गाड़ी चला रहे जवान राजीव की मौत हो गई थी। वहीं गाड़ी में सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे असंध के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed