फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncle did obscene act with minor niece

Jind News: चाचा ने की नाबालिग भतीजी से अश्लील हरकत

Wed, 30 Apr 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 30 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uncle did obscene act with minor niece
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी है। 27 अप्रैल को वह अपने काम से गया था और घर पर उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी घर पर थे। रात करीब 8:30 बजे उसका भाई घर के अंदर गलत नियत से घूस गया और आंगन में कुर्सी पर बैठी उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर अपनी तरफ खींचा और छेड़खानी करने लगा। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी बाहर आई और उसका भाई वहां से भाग गया। वह जाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगा कि यदि उसने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की तो वह उन्हें जान से मार देगा। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसे सारी बातें बताई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed