फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unanimously elected Sarpanch after 70 years in Uchana Khurd village of Jind

जींद: उचाना खुर्द गांव में 70 साल बाद बना सर्वसम्मति से सरपंच, सेवानिवृत्त एएसआई के नाम पर बनी सहमति

Tue, 18 Oct 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई सतबीर सिंह के नाम पर सहमति बनी है। इसके अलावा ब्लॉक समिति सदस्य एवं जिला परिषद से गांव के उम्मीदवार के नाम पर भी सहमति पंचायत में हुई। 

विज्ञापन
Unanimously elected Sarpanch after 70 years in Uchana Khurd village of Jind
सेवानिवृत्त एएसआई सतबीर सिंह, जिसके नाम पर सरपंच पद के लिए सहमति बनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के उचाना खुर्द गांव में 70 साल बाद सरपंच पद पर सर्वसम्मति बनी है। ग्रामीणों ने डेरा बाबा फुल्लू साध में एकत्रित होकर सेवानिवृत्त एएसआई सतबीर सिंह के नाम पर स्वीकृति की मुहर लगाई। इससे पहले 1952 गांव में बूंटा सिंह सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था। गांव के लोगों ने पंचायत में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सरपंच के साथ-साथ ब्लॉक समिति सदस्य के नाम पर सहमति के अलावा जिला परिषद चुनाव में गांव के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने को लेकर सहमति बनी। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की पंचायत में हर मोहल्ला से कमेटी में सदस्य बनाए गए थे। मा. इंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने काफी विचार-विमर्श करने के बाद 70 साल के बाद सरपंच के नाम को सहमति के लिए तय किया गया। पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने इस पर हामी भरी। अब गांव में सरपंच पद को लेकर एक नामांकन पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई सतबीर सिंह द्वारा भरे जाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jind: आखिर गोसाई खेड़ा में सर्वसम्मति से सरपंच का फैसला, 60 वोटों वाले नेहरा परिवार के नाम पर बनी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही उचाना खुर्द के ब्लॉक समिति को लेकर रणबीर सिंह की पुत्रवधू किरण के नाम पर सहमति बनी। जिला परिषद के वार्ड नंबर 9 में शामिल उचाना खुर्द में उचाना खुर्द गांव के मतदाताओं द्वारा जिला परिषद का चुनाव लडने वाले बलवान पूनिया के पक्ष मतदान के फैसले पर सहमति बनी। इसके अलावा ब्लॉक समिति सदस्य एवं जिला परिषद से गांव के उम्मीदवार के नाम पर भी सहमति पंचायत में हुई। 

ग्रामीण पाल व्यापारी, पं. कर्मचंद, सिकंदर, बलराज प्रधान, सुंदर, मा. शमशेर, मा. जयभगवान, मा.ज्ञानी राम, जिले सिंह, चंद्रभान फौजी, कृष्ण सोनी, पूर्व सरपंच भलेराम ने कहा कि इस तरह के फैसले समाज में एक-दूसरे के मन में भाईचारे की भावना को बढ़ाते है। इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है तो चुनाव के दौरान जो आपस में मनमुटाव होता है वो सर्वसम्मति होने के बाद नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed