फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UG admission process starts from 21st in KM Government College

Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में 21 से यूजी की दाखिला प्रक्रिया शुरू

Sun, 20 Jul 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
UG admission process starts from 21st in KM Government College
19जेएनडी08: नरवाना केएम कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
नरवाना। हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग पंचकूला के निर्देशानुसार केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में यूजी कोर्स में रिक्त सीटों पर 21 जुलाई से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिजिकल काउंसिलिंग में प्रतिदिन योग्य विद्यार्थियों को नियमानुसार कैटेगरी और सामान्य वर्ग में सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी प्रो. मोहित ने बताया कि 21 जुलाई से ही अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के समय जिन दस्तावेजों को विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किया था, अब उनके मूल दस्तावेज कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिले भी प्रारंभ हो चुके हैं। एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए हिस्ट्री, एमकॉम और एमएससी केमिस्ट्री में ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार फिजिकल काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ समय पर कमेटी के सामने उपस्थित होना आवश्यक है। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर दाखिला सूची जारी की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को साथ ही फीस जमा कराकर अपनी सीट को निर्धारित करना होगा। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से पहले दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। उनके लिए अपनी पढ़ाई पूरी करने का अब सुनहरा अवसर है। रिक्त सीटों पर कैटेगरी वाइज ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed