फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uchana Seva Group came forward for the operation of the daughter

पायल की क्षतिग्रस्त बाजू के ऑपरेशन के लिए उचाना सेवा ग्रुप ने बढ़ाया अपना हाथ

Mon, 23 May 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uchana Seva Group came forward for the operation of the daughter
उचाना (जींद) छातर गांव की पायल की दाहिनी बाजू चारे की मशीन में फसने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। संकट की घड़ी में पिता राममेहर द्वारा बिटिया के नौ ऑपरेशन करवाए, जिसमें करीब 10 लाख का खर्चा हो चुका है, उसका एक ओर ऑपरेशन होना है लेकिन आर्थिक समस्या बनी है, पिता ने प्रशासन और डिप्टी सीएम से मदद की गुहार लगाई, सरकारी तौर पर कुछ होता उससे पहले उचाना सेवा ग्रुप ने बिटिया के ऑपरेशन के लिए 41 हजार की नगद सहायता राशि की मदद परिवार को की है। इस संस्था के संरक्षक एसडीएम डॉ राजेश खोथ ने परिजनों को यह धनराशि सौंपी है।
विज्ञापन

दरअसल उचाना के प्रबुद्ध सेवाभावी नागरिकों ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए उचाना सेवा ग्रुप नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। यदि कहीं भी किसी व्यक्ति को आर्थिक वजहों से उपचार या बच्चों की पढ़ाई लिखाई आदि किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो इससे जुडे़ सदस्य सामूहिक रूप से उसकी मदद करते हैं। एसडीएम इसके संरक्षक हैं। प्रतिभावान खिलाड़ी पायल के आपरेशन की जानकारी हुई तो इस संस्था से मदद का हाथ बढ़ाया। रविवार को इस ग्रुप के सदस्यों और एसडीएम ने 41 हजार की मदद उसके परिजनों को उपलब्ध कराई तो परिजनों ने संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। दरअसल राममेहर की कुल 5 बेटियां और एक छोटा बेटा है। सभी बच्चे पढ़ रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि पायल अवश्य ही अपने सपनों को पूरा करेगी। उसका आपरेशन पूरी तरह सफल होगा। भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, रामप्रसाद, बलिंद्र सिंह, कर्मपाल फौजी, डॉ. रामनिवास, बलराज सिंह, साहब मोर, रणधीर सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed