Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The eighth Navras National Theatre Festival will begin on Tuesday; plays will be staged over the course of three days.

Jind News: मंगलवार से शुरू होगा आठवां नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव, तीन दिन तक मंचित होंगे नाटक

Tue, 03 Nov 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The eighth Navras National Theatre Festival will begin on Tuesday; plays will be staged over the course of three days.
फोटो 02जेएनडी08-शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए संस्था सदस्य। संवाद
जींद। शहर में बुधवार से आठवें नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आगाज होगा। एक्टिव थिएटर एंड वेलफेयर सोसाइटी और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीन से पांच नवंबर तक दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में आयोजित होने वाले इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के नाट्य दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि तीनों दिन शाम सात बजे नाटकों का मंचन होगा और शहरवासियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इस बार उत्सव की मुख्य थीम पीस यानी शांति रखी गई है।
विज्ञापन

सोसाइटी के संरक्षक डॉ. सुरेश जैन ने शहर के निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि उत्सव के दौरान तीन नाटक मंचित किए जाएंगे। इनमें ''घर का न घाट का'', ''दरोगा जी चोरी हो गई'' और ''छोड़ो कल की बातें'' शामिल हैं। इन नाटकों का निर्देशन प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक जेपी सिंह, विकास शर्मा और रंगकर्मी रमेश मूर्ति ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के सचिव एवं रंगकर्मी रमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का उद्देश्य रंगमंच को बढ़ावा देना और नई दिशा प्रदान करना है। ऐसे आयोजन युवा रंगकर्मियों को मंच और प्रेरणा देते हैं। रंगमंच जीवन जीने की कला है, जो लोगों को संवेदनशील बनाता है। इसके माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करने के साथ आमजन की समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।

समाज के हर वर्ग तक पहुंचे रंगमंच
रंगकर्मी प्रवीण दुग्गल ने कहा कि यह उत्सव शहरवासियों और कला प्रेमियों के लिए संस्था की ओर से उपहार है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को रंगमंच से जोड़ना है। नाटकों के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और भाईचारे की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed