Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients will now receive antibiotics based on test reports, rather than on the basis of guesswork.

Jind News: अब अंदाजे से नहीं, जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी मरीजों को एंटीबायोटिक

Tue, 03 Nov 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Patients will now receive antibiotics based on test reports, rather than on the basis of guesswork.
जींद। लंबे समय से बुखार से परेशान मरीजों को अब सही इलाज के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गंभीर संक्रमण से जूझ रहे मरीजों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अब डॉक्टर अंदाजे से नहीं बल्कि जांच रिपोर्ट के आधार पर एंटीबायोटिक दवा दे सकेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में नवंबर में ही ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर इक्विपमेंट मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन से मरीज के खून में मौजूद बैक्टीरिया की पहचान होगी। साथ ही यह भी पता चलेगा कि उस बैक्टीरिया पर कौन सी एंटीबायोटिक दवा असर करेगी।
विज्ञापन

अभी जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गंभीर संक्रमण के मरीजों को कई बार जांच के लिए दूसरे अस्पतालों या निजी लैब का रुख करना पड़ता है। वहीं, कई मरीजों को शुरुआत में लक्षणों के आधार पर एंटीबायोटिक दे दी जाती है लेकिन पहली दवा असर नहीं करती तो डॉक्टर को दूसरी दवा देनी पड़ती है। इससे इलाज में देरी होती है। मरीज को दोबारा जांच और इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मशीन शुरू होने से इस परेशानी को कम करने में मदद मिलेगी। डॉक्टरों को संक्रमण के कारण और प्रभावी दवा की जानकारी एक ही अस्पताल में मिल सकेगी। इससे मरीज का इलाज समय पर और अधिक सटीक तरीके से हो सकेगा।
रोजाना 700 मरीजों की लैब में होती है जांच
नागरिक अस्पताल में रोजाना 1700 से 1900 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार और संक्रमण से पीड़ित मरीजों की होती है। अस्पताल की लैब में प्रतिदिन करीब 700 मरीजों के रक्त के विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं। ऐसे में ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर इक्विपमेंट मशीन स्थापित होने से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
खून का नमूना डालते ही मशीन शुरू करेगी निगरानी, फिर होगी दवा की जांच
ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर इक्विपमेंट मशीन में मरीज के खून का नमूना विशेष कल्चर बोतल में रखा जाएगा। इसके बाद मशीन लगातार उस नमूने की निगरानी करेगी। खून में बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीवों की वृद्धि होने पर मशीन संकेत देगी। इसके बाद उनकी पहचान की जाएगी। अगले चरण में एंटीबायोटिक सेंसिटिविटी टेस्ट होगा। इसमें अलग-अलग एंटीबायोटिक दवाओं का बैक्टीरिया पर असर जांचा जाएगा। रिपोर्ट से पता चल जाएगा कि कौन सी दवा प्रभावी है और कौन सी बेअसर। इसके आधार पर डॉक्टर मरीज की दवा तय कर सकेंगे।
109 से बढ़कर 130 तरह की होंगी जांच
अस्पताल की लैब में फिलहाल करीब 109 तरह की जांच की सुविधा है। पिछले 15 दिनों में रक्त कल्चर से संबंधित 20 तरह के अलग-अलग टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। नई मशीन स्थापित होने के बाद जांच का दायरा बढ़कर करीब 130 तरह का हो जाएगा। इसमें ब्लड कल्चर, यूरिन कल्चर और संक्रमण से जुड़ी अन्य जांच शामिल होंगी।

वर्जन
ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर इक्विपमेंट मशीन स्थापित होने से लंबे समय से बुखार, गंभीर संक्रमण और खून में बैक्टीरिया होने की आशंका वाले मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्हें जांच के लिए दूसरे अस्पतालों या निजी लैब में जाने की जरूरत कम होगी। जांच से प्रभावी एंटीबायोटिक की पहचान हो सकेगी। इससे बेअसर दवाओं के इस्तेमाल और दवा बदलने में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article