फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uchana farmers will go to Delhi today to protest against Birendra Singh

Jind News: बीरेंद्र सिंह का विरोध करने आज दिल्ली जाएंगे उचाना के किसान

Sun, 14 Apr 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 14 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uchana farmers will go to Delhi today to protest against Birendra Singh
13जेएनडी12 : उचाना में धरने को संबो​धित करते किसान नेता आजाद पालवां। संवाद
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि रविवार को काफी संख्या में किसान दिल्ली जाएंगे। वहां पर वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। वह कांग्रेस नेताओं के सामने पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह व उनके पिता पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के खिलाफ विरोध दर्ज करवाएंगे। यह बात पालवां ने शनिवार को उचाना में चल रहे धरने पर कही।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि कांग्रेस हिसार लोकसभा से बृजेंद्र सिंह या बीरेंद्र सिंह को टिकट दे सकती है। जब बृजेंद्र सिंह सांसद थे तो वह किसानों के बीच कभी नहीं आए। 16 महीने उचाना में किसानों का धरना चला तो बृजेंद्र सिंह व बीरेंद्र सिंह ने कभी किसानों से बात नहीं की। उचाना में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए। बृजेंद्र सिंह तो कभी लोगों से मिले भी नहीं, इसलिए उन्होंने सांसद गुम होने के पोस्टर भी लगाए थे। अब इनको भाजपा का टिकट नहीं मिला तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करके कहा जाएगा कि वह हिसार लोकसभा से इन दोनों में से किसी को भी टिकट न दें। यदि कांग्रेस ने इनको टिकट दिया तो वह उनका विरोध करेंगे।

13जेएनडी12 : उचाना में धरने को संबोधित करते किसान नेता आजाद पालवां। संवाद

13जेएनडी12 : उचाना में धरने को संबोधित करते किसान नेता आजाद पालवां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed