फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uchana Civil Hospital declared as First Referral Unit

Jind News: उचाना नागरिक अस्पताल को किया फर्स्ट रेफरल यूनिट घोषित

Sat, 21 Jun 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uchana Civil Hospital declared as First Referral Unit
21जेएनडी27: उचाना के नागरिक अस्पताल में बना ऑप्रेशन ​थियेटर। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल उचाना को फर्स्ट रेफरल यूनिट घोषित किया गया। यहां पर अब गर्भवतियों को हर समय सिजेरियन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा माइनर ऑप्रेशन की सुविधा शुरू की गई और रक्त संग्रहण केंद्र बना है। इससे उचाना समेत आसपास के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि सिविल सर्जन जींद डॉ. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में नागरिक अस्पताल उचाना में फर्स्ट रेफरल यूनिट के तहत बेहतर सुविधाए मिलेंगी। इसमें अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ व एनेस्थेसियोलोजिस्ट की टीम के साथ अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

ऑप्रेशन थियेटर में सभी तरह की उच्च स्तरीय तकनीक व ऑपरेटिव मैनेजमेंट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह सुविधा मरीजों के लिए निशुल्क होगी। उचाना क्षेत्र में सिजेरियन की सुविधा सरकार के प्रयत्नों से पहली बार उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा के लिए गर्भवती को जिला स्तर या अन्य संस्था में जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अतिरिक्त ब्लड स्टोरेज केंद्र का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। लाईसेंस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार से लाइसेंस मिलते ही रक्त वितरण संबंधी सेवाएं जरूरतमंद गर्भवतियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

बाक्स
उचाना क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अभी तक जींद व नरवाना के अस्पताल पर निर्भर थे। छोटी बीमारी होने पर उचाना के अस्पताल में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती थी। अब यहां के लोगों को उचाना में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। सबसे बड़ी परेशानी गर्भवती महिलाओं के लिए होती थी। अब सिजेरियन की सुविधा शुरू होने से महिलाओं के लिए राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed