फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tyre of a moving roadways bus burst in Narwana

हरियाणा में सड़क हादसा: चलती हुई रोडवेज बस का फटा टायर, डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पहुंचा वाहन

Mon, 15 Sep 2025 10:58 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नरवाना
संवाद न्यूज एजेंसी नरवाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:58 AM IST
सार

हरियाणा रोडवेज बस की चलती हुई बस का टायर फट गया। बस हिसार से चंडीगढ़ रूट पर जा रही थी। जींद के नरवाना के पास यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Tyre of a moving roadways bus burst in Narwana
चलती बस का फटा टायर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। नरवाना के निकट जाजनवाला गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे की दूसरी लेन पर जा पहुंची। गनीमत रही कि उस समय दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


बस में थी करीब 80 सवारियां

हादसे के वक्त बस में करीब  80 यात्री सफर कर रहे थे। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया। एक यात्री, धीरज ने बताया कि वह मार्केटिंग के काम से अंबाला जा रहा था। टायर फटने की जोरदार आवाज के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यात्री सहम गए। उन्होंने कहा अगर बस पलट जाती तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री एक-दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए। यात्रियों ने इसे भगवान की कृपा बताया कि बड़ा हादसा टल गया। घायल यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।वहीं, यात्रियों ने शिकायत की कि हादसे के बाद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस। उनका कहना है कि यदि किसी यात्री को गंभीर चोट होती, तो समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana Crime: फिर गोलियों की गूंज से गूंजी सीएम सिटी, बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने दो जगह की अंधाधुंध फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed