{"_id":"6482215b20d731c40a0a0504","slug":"two-youths-took-the-lift-then-snatched-the-car-and-fled-jind-news-c-199-1-sroh1006-999-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो युवकों ने ली लिफ्ट, फिर गाड़ी छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो युवकों ने ली लिफ्ट, फिर गाड़ी छीनकर भागे
Fri, 09 Jun 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। जुलाना में दो युवकों ने बीमार होने के बहाने लिफ्ट लेकर एक युवक से गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किलाजफरगढ़ निवासी साहिल अपनी कार में सवार होकर वीरवार दोपहर बैंसी से अपने गांव किलाजफरगढ़ आ रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने बीमारी का बहाना बनाते हुए लिफ्ट ले ली। इसके बाद अज्ञात युवकों ने साहिल को नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। साहिल ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए दो युवकों की तलाश की लेकिन कोई अता पता नहीं चला। जुलाना थाना पुलिस ने साहिल की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।