{"_id":"6a6a5d6067de64b31a0812a4","slug":"two-youths-returning-from-selling-toys-near-the-village-factory-were-attacked-with-a-knife-jind-news-c-199-1-jnd1012-157520-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव कारखाना के पास खिलौने बेचकर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव कारखाना के पास खिलौने बेचकर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से हमला
विज्ञापन
सफीदों। गांव कारखाना के समीप मंगलवार देर रात चार अज्ञात बुलेट सवार युवकों ने खिलौने बेचकर घर लौट रहे दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच तो आरोपी भाग गए।
हमलावरों ने वारदात के दौरान अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। ग्रामीणों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गांव रोजला निवासी राहुल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के मकबरा पीर के पास खिलौनों की दुकान लगाते हैं। मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने दोस्त गांव कारखाना निवासी दीपक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे जैसे ही दोनों कारखाना गांव के समीप पहुंचे पीछे से एक बुलेट पर सवार चार युवक आए और उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने बिना किसी कहासुनी के चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
उनकी अंगुली और हाथ की कोहनी पर चाकू लगा जबकि उनके दोस्त दीपक की गर्दन के पीछे वार किया गया। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख चारों आरोपी मौके से भाग गए।
राहुल ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दो युवकों पर चाकू से हमला किए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।