फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths die in a face-to-face collision between two motorcycles

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Sun, 12 Jul 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two youths die in a face-to-face collision between two motorcycles
सड़क हादसे में मरने वाले युवकों के परिजनों का बयान दर्ज करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Jind
नरवाना-टोहाना मार्ग पर लोन गांव के नजदीक शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। तीसरा युवक सुरक्षित बच गया। चारों को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया जहां पर दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखकर नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज वहीं चल रहा है। हादसे में मरने वाले दोनों युवकोें के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हरनामपुरा गांव के चाचा-भतीजा सुभाष व रोहताश नरवाना में मिठाई की दुकान चलाते थे। दोनों देर रात लगभग दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव हरनामपुरा जा रहे थे। लोन गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर लोन गांव निवासी ब्रह्म, कोयल गांव निवासी अजय और एक अन्य सवार थे। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकं ने रोहताश (22) और ब्रह्म (24) को मृत घोषित कर दिया। कोयल गांव के अजय कुमार की हालत गंभीर देखकर उसे नरवाना नागरिक अस्पताल से जींद रेफर कर दिया गया, जबकि सुभाष का नरवाना में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने सुभाष के बयान लेकर उसके भतीजे रोहताश के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनोें को सौंप दिया है। धमतान चौकी प्रभारी बलवान सिंह व एएसआई रविंद्र ने बताया कि मोटरसाइकिलों की सामने-सामने टक्कर हुई थी।
विज्ञापन

काम के सिलसिले में कापड़ो जा रहा था ब्रह्म
हादसे में मरने वाला लोन गांव का ब्रह्म राज मिस्त्री का काम करता था। काम के सिलसिले से देर रात कापड़ो जा रहा था। ब्रह्म को रविवार को कापड़ो गांव में नए काम की शुरूआत करनी थी। ब्रह्म शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकान चलाता था रोहताश
हरनामपुरा गांव निवासी रोहताश अपने चाचा सुभाष के साथ नरवाना के श्री विश्वकर्मा चौक पर मिठाई की दुकान चलाता था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रोहताश मेहनती था और अपने काम में ही व्यस्त रहता था। दोनों चाचा-भतीजा अपना कारोबार बढ़िया से चला रहे थे, लेकिन शनिवार की रात ने दोनों चाचा-भतीजा को अलग कर दिया।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल व्यक्ति का इलाज करता चिकित्सक।

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल व्यक्ति का इलाज करता चिकित्सक।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed