फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths attacked with sharp weapons while sleeping, one died

काकड़ोद गांव में खेत में बने कोठे में फसल की रखवाली के लिए सो रहे दो साझेदारों पर हमला

Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with sharp weapons while sleeping, one died
काकड़ोद से मखंड रोड पर घटना स्थल पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सोमबीर ढाका। - फोटो : Jind
उचाना। काकड़ोद गांव के मखंड रोड पर स्थित खेत में बने कोठे में सो रहे दो युवकों काकड़ोद निवासी जोगिंद्र (55) और नसीब (50) पर हमला कर घायल कर दिया गया। इनमें से जोगिंद्र की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार रात हुई। वीरवार की सुबह जब जोगेंद्र का बेटा राहुल सुबह पांच बजे खेत में पहुंचा तो वहां पर दोनों खून से लथपथ मिले। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गंभीर रूप से नसीब को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में जाया गया। सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र बिजराणियां पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसएफएल व डॉग स्क्वॉड टीम के जरिये साक्ष्य जुटाए गए ।
विज्ञापन

मृतक के बेटे राहुल ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसका पिता जोगिंद्र और गांव का ही नसीब धर्मवीर नंबरदार का खेत चकौते पर लेकर पिछले दो वर्ष से खेती कर रहे थे। उसका पिता व नसीब हर रोज खेत में फसल की रखवाली के लिए जाकर सोते थे। खेत में ट्रैक्टर का सामान व कोठे में अन्य सामान भी रखा हुआ था। बुधवार रात लगभग आठ बजे उसका पिता जोगिंद्र, नसीब एक साथ खेत में गए थे। जब वह सुबह खेत में पहुंचा तो तख्त पर उसका पिता जोगिंद्र खून से लथपथ मिला। उनके सिर पर गहरी चोटें लगी हुई थी और वह तख्त पर मृत अवस्था में थे। पास में नसीब दर्द से कराह रहा था। इस दौरान उसने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी तो परिजन मौके पर आए और घायल नसीब को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन

कोठे से 200 मीटर पर है बस्ती, किसी ने नहीं सुनी चीख
फसल की रखवाली के लिए जिस स्थान पर कोठे में जोगेंद्र व नसीब सो रहे थे। वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर बस्ती है लेकिन हमले के दौरान किसी दोनों की चीख पुकार नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि हत्यारों का सुराग लगाने के लिए एसएफएल व डॉग स्क्वॉड के जरिये साक्ष्य जुटाए गए हैं। शीघ्र ही हत्यारों का सुराग लगाया जाएगा।-सोमबीर ढाका, उचाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed