{"_id":"684332e849f35a88380d50e0","slug":"two-youths-arrested-for-taking-out-oil-from-tanker-jind-news-c-199-1-sroh1006-135896-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टैंकर से तेल निकालते दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टैंकर से तेल निकालते दो युवक गिरफ्तार
Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में टैंक रों से तेल चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ और डीएफएससी की टीम ने करसोला निवासी मंजीत और कुंडा खुर्द (बिजनौर) के रियाजुद्दीन को टैंकर से तेल निकालते काबू किया है। आरोपी शिव कृपा ढाबा नजदीक बराह खुर्द से अवैध रूप से तेल निकालने और उसकी कालाबाजारी का प्रयास कर रहे थे। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस टीम वीरवार देर शाम पांडू पिंडारा पुल के नीचे गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि शिव कृपा ढाबा पर एक ड्राइवर और उसका साथी ढाबा मालिक को तेल बेच रहा है। टीम मौके पर पहुंची और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुभाष चंद्र को मौके पर बुलाया।
टीम के मौके पर पहुंचने पर देखा कि एक टैंकर के पास दो युवक जो ट्रक से एक नीले ड्रम में पाइप के माध्यम से तेल चोरी कर रहे थे। निरीक्षक सुभाष चन्द्र खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की मौजूदगी में आरोपियों को काबू कर लिया गया। जांच में एक ड्रम में तेल मिला। इस ड्रम के अलावा ढाबा के पीछे प्लास्टिक तिरपाल से ढके अन्य 21 ड्रम भरे हुए मिले, हर ड्रम में 200-200 लीटर तेल था।
विज्ञापन
मांगे जाने पर आरोपी मंजीत कोई लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर पाया। उसने पूछताछ में बताया कि गाड़ी ड्राइवरों से वह थोड़ा-थोड़ा करके सस्ते दामों पर तेल खरीद लेते हैं और इकट्ठा कर महंगे भाव में बेच देते हैं। वह पहले भी कई बार तेल बेच चुके हैं।