{"_id":"67461365a627148a400506ca","slug":"two-women-sarpanches-changed-the-picture-of-budakheda-lathar-village-jind-news-c-199-1-jnd1001-126260-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो महिला सरपंचों ने बदली बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो महिला सरपंचों ने बदली बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव की तस्वीर
विज्ञापन
26जेएनडी07: बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में बनाया गया सरकारी स्कूल। संवाद
कर्मवीर
जुलाना। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर व जुलाना ब्लॉक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में आदर्श गांव जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। लगातार दो बार बनी दो महिला सरपंचों ने गांव में विकास कार्य करवाकर नए आयम स्थापित किए हैं। सरकारी स्कूल को पंचायत ने सुविधाओं के मामले में निजी स्कूलों से भी आगे निकाल दिया है। स्कूल में सोलर सिस्टम व कैमरे तक लगवाए गए हैं।
3200 वोटों का यह गांव करीब साढ़े 300 वर्ष पूर्व भीखा नामक बुजुर्ग ने बसाया था। बुजुर्ग के नाम से ही गांव का नाम बुढाखेड़ा रखा गया। लाठर गौत्र गांव में ज्यादा संख्या होने के कारण गांव का नाम बुढ़ाखेड़ा लाठर रख दिया गया। लगातार दो बार गांव में महिला सरपंचों ने कमान संभाली तो गांव की सभी गलियां पक्की करवा दी। पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध कर कीचड़ को गांव से चलता किया। गांव में कोई कच्ची गली नहीं हैं। सरकारी स्कूल को चकाचक कर सोलर सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। पार्क बनवाएं गए, तालाबों की हालत सुधारी गई, चौपालों की मरम्मत करवाई गई। खेतों के कच्चे रास्ते पक्के किए गए हैं। इसके अलावा शमशान घाट का सौंदर्यीकरण किया गया है।
बाक्स
गांव ने छुए विकास के नए आयाम
बुढ़ाखेड़ा गांव में निकासी की व्यवस्था नहीं थी। गंदे पानी की निकासी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गांव में जल संरक्षण के तहत फाई पॉन्ड (गंदे पानी को फिल्टर करना) का निर्माण किया गया है। इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में कैमरे लगाए गए हैं। मोबाइल के माध्यम से शिक्षकों द्वारा छात्रों को दी जा रही शिक्षा पर नजर रखी जा रही है। गांव में ग्रांट के हिसाब से विकास कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन
-कविता लाठर, पूर्व सरपंच
बाक्स
गांव में नही रहने दी जाएगी विकास कार्याें की कमी
गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। इसके अलावा गलियों के साथ चौपालों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। गांव में कुओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। गांव में किसी भी विकास कार्य की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-अनिता, सरपंच गांव बुढाखेड़ा लाठर