{"_id":"65efea03ce8f95d335052174","slug":"two-theft-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-114217-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक और केबल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक और केबल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने बाइक और ट्यूबवेल का सामान चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलेवा निवासी अजय उर्फ बांडा, विनोद उर्फ मुस्सा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन बाइक और ट्यूबवेल का सामान, खेती के उपकरण चोरी किए हैं।
सीआईए सफीदों इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बतलाया कि 6 मार्च को अलेवा निवासी गुलशन सिंह ने गांव के बस अड्डे से बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। 10 मार्च को सूचना के आधार पर अलेवा-राजौंद रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी तो बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ कर बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। इसके अलावा उन्होंने कुल तीन बाइक, खेतों से ट्यूबवेल की केबल, खेती के उपकरण चोरी करने की बात कबूली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।