{"_id":"5d30be2e8ebc3e6cd710d78b","slug":"two-theft-arrest-jind-news-rtk5056728149","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जून को राजेंद्रा कॉलोनी के एक मकान में चोरी की वारदात देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जून को राजेंद्रा कॉलोनी के एक मकान में चोरी की वारदात देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जून को राजेंद्रा कॉलोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास राजकुमार के मकान में हुई चोरी के मामले में सीआईए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जाएगा। सीआईए एसआई हरिकिशन ने कहा कि पुलिस ने अलीपुरा गांव के रणधीर व बिलेंद्र मंगलपुर को नरवाना के हरियल चौक से गिरफ्तार किया। इन्होंने उचाना में 24 जून को राजकुमार के घर में चोरी की थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। इन्होंने बताया कि दो अन्य साथी भी उनके साथ इस घटना में शामिल थे। दोनों आरोपियों को पुलिस 20 जुलाई तक दो दिन के रिमांड पर रखेगी। रिमांड के दौरान चोरी में शामिल अन्य दो युवकों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
ये था मामला
24 जून को वार्ड नंबर छह में टेलीफोन एक्सचेंज से कुछ दूरी पर मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी चोरी कर ली थी। मकान मालिक राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिस रात मकान में चोरी हुई उस समय परिवार के सदस्य शादी में गए हुए थे। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के कड़े, चैन, अंगूठी सहित 30 तोले सोने व डेढ़ किलो ग्राम चांदी के आभूषण सहित साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए थे।