फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two theft arrest

24 जून को राजेंद्रा कॉलोनी के एक मकान में चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
two theft arrest
24 जून को राजेंद्रा कॉलोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास राजकुमार के मकान में हुई चोरी के मामले में सीआईए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जाएगा। सीआईए एसआई हरिकिशन ने कहा कि पुलिस ने अलीपुरा गांव के रणधीर व बिलेंद्र मंगलपुर को नरवाना के हरियल चौक से गिरफ्तार किया। इन्होंने उचाना में 24 जून को राजकुमार के घर में चोरी की थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की। इन्होंने बताया कि दो अन्य साथी भी उनके साथ इस घटना में शामिल थे। दोनों आरोपियों को पुलिस 20 जुलाई तक दो दिन के रिमांड पर रखेगी। रिमांड के दौरान चोरी में शामिल अन्य दो युवकों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

ये था मामला
24 जून को वार्ड नंबर छह में टेलीफोन एक्सचेंज से कुछ दूरी पर मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी चोरी कर ली थी। मकान मालिक राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिस रात मकान में चोरी हुई उस समय परिवार के सदस्य शादी में गए हुए थे। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के कड़े, चैन, अंगूठी सहित 30 तोले सोने व डेढ़ किलो ग्राम चांदी के आभूषण सहित साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed