फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two roadways buses of local route were sent from Jind to Kurukshetra.

Jind News: जींद से लोकल रूट की दो रोडवेज बसों को भेजा कुरुक्षेत्र

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two roadways buses of local route were sent from Jind to Kurukshetra.
04जेएनडी09-बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
जींद। कुरुक्षेत्र में तीन से सात अक्तूबर तक चल रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शनिवार को जींद से दो रोडवेज बसें भेजी गई हैं। इन लोकल रूटों की बसों को ब्लॉक समिति मैंबर, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए लगाया गया है। इससे वहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने पांच बसों को रिजर्व रखने के लिए निर्देश दिए थे लेकिन दो बसों को ही कुरुक्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के लिए सभी जिलों से रोडवेज बसों में ब्लॉक समिति मैंबर, जिला परिषद, पंचायत सदस्य समेत अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर कुरुक्षेत्र जाना था।
विज्ञापन

जींद डिपो से भी पांच बसों को कुरुक्षेत्र ले जाने के लिए रिजर्व रखा हुआ था। शनिवार सुबह ही पांचों बसों को बूथों पर लगा दिया था लेकिन प्रशासन ने दो रोडवेज बसों को ही कुरुक्षेत्र भेजा गया था। हालांकि फिर तीन बसों को बूथों से हटाकर अन्य रूटों पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल रूटों की बसों को भेजा कुरुक्षेत्र
डिपो प्रबंधन ने लोकल रूटों से हटाकर पांच बसों को रिजर्व रखा था। इसलिए शनिवार को अलेवा क्षेत्र समेत लोकल रूटों पर जाने वाली बसों को रवाना नहीं किया गया। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में जाने वाले युवक-युवतियों को भी काफी दिक्कतें हुई।

वर्जन
जींद डिपो की दो रोडवेज बसों को कुरुक्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भेजा गया था। प्रशासन ने पांच बसों को रिजर्व रखवाया था लेकिन दो बसों को ही कुरुक्षेत्र भेजा गया। -जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed