फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two policemen killed in Butana, Sonepat

सोनीपत के बुटाना में दो पुलिसकर्मियों की हत्या

Wed, 01 Jul 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two policemen killed in Butana, Sonepat
बुढ़ाखेड़ा गांव पहुंचे सोनीपत के एसएसपी व सफीदों के आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत। - फोटो : Jind
सोनीपत जिले के बुटाना गांव में जींद जिले के रहने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। इससे दोनों पुलिसकर्मियों के गांव सहित पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। घटना से लोग इस कद्र क्षुब्ध रहे कि पुलिसकर्मी कप्तान सिंह के गांव कलावती व रविंद्र सिंह के गांव बुढ़ाखेड़ा में मंगलवार सुबह चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह व कप्तान सिंह सोमवार दोपहर दो बजे ड्यूटी पर गए थे। रात डेढ़ बजे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बदमाशों द्वारा हत्या करने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और रिश्तेदारी उनके घर पहुंचने लगे। वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम खानपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ, जिसके बाद मंगलवार दोपहर बाद शव गांव लाए गए और शाम पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ियों ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

कलावती गांव निवासी सिपाही कप्तान सिंह (42) के पिता जिले सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। कप्तान सिंह उनका इकलौता बेटा था। कप्तान सिंह औद्योगिक पुलिस में नौकरी पर लगा था, लेकिन बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद करीब दो साल पहले फिर से वह पुलिस में भर्ती हो गया। कप्तान सिंह की ड्यूटी बुटाना चौकी पर लगी थी। कप्तान सिंह का एक बेटा अंकित है, जिसने 11वीं कक्षा पास की है। वहीं बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी रविंद्र का छोटा भाई अंकुश ही बाइक पर उसे कलावती छोड़कर गया था। यहां से रविंद्र व कप्तान सिंह को रात की ड्यूटी करनी थी, इसके लिए वे दोपहर बाद चौकी गए थे। दोनों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी ड्यूटी की अंतिम रात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से वापस आने की कह कर गया था कप्तान
कप्तान के बेटे अंकित ने बताया कि सोमवार दोपहर उसके पिता ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार को नहरी पानी का वार था। खेतों में सिंचाई के लिए मंगलवार को आने की कह कर गए थे। कप्तान करीब तीन एकड़ की खेती खुद ही करता था।
बूढ़े मां-बाप के अलावा चार बहनों का सहारा था कप्तान
कप्तान के पिता जिले सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। घर में पिता के अलावा बूढ़ी मां व 16 साल का बेटा और पत्नी हैं। इसके अलावा कप्तान की चार बहनें हैं। कप्तान सिंह चारों बहनों से बेहद प्यार करता था। बहनों को भी अपने भाई से खासा लगाव था, लेकिन एक ही झटके में पूरे परिवार का सहारा चला गया।
कप्तान की हत्या से ग्रामीण दुखी
कप्तान के घर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कप्तान से शरीफ व समझदार युवक उनके गांव में और कोई नहीं था। यदि दो लोगों के बीच में भी झगड़ा हुआ तो कप्तान खुद बीच में आकर उसको सुलझा देता था। इसके चलते पूरे गांव को कप्तान की मौत का बेहद दुख है।
पिता की तरह बेटा भी बढ़ा गया गौरव
कप्तान सिंह के पिता जिले सिंह भारतीय सेना में रहे हैं। उन्होंने देश के लिए 1962, 1965 व 1971 की लड़ाई लड़ी हैं। इसके कारण उनका नाम गांव के गौरव पट्ट पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। अपने पिता की तरह ही कप्तान सिंह भी अपने फर्ज पर कुर्बान होकर गौरव बढ़ा गए।
रविंद्र सिंह ने भाई को कहा था अच्छे से पढ़ना, मेरी तहर सेटल हो जाएगा
रविंद्र के परिजनों ने बताया कि बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी सिपाही रविंद्र सोमवार को ही घर आया था। इस दौरान रविंद्र सिंह ने अपने छोटे भाई से कहा था कि ‘अच्छे से पढ़ाई करना मेरी तरह लाइफ बन जाएगी तू भी सेटल हो जाएगा।’ यह कहकर रविंद्र दोपहर करीब दो सिपाही कप्तान सिंह के पास गया था।
रविंद्र था पूरे परिवार की आस
बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी रविंद्र की मां की करीब दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उस समय रविंद्र 15 साल का था। रविंद्र खुद अविवाहित था। उससे छोटी बहन और भाई हैं। रविंद्र के पिता भीम सिंह ने खेती करके अपने बेटे को पढ़ाया। इसके बाद रविंद्र 2017 में पुलिस में भर्ती हो गया। रविंद्र का छोटे भाई अंकुश अब 12वीं कक्षा पास कर चुका है। वहीं बहन ने बीए पास कर जेबीटी की हुई है। रविंद्र सिंह पूरे परिवार की आस था।
एसएसपी बोले ड्यूटी के प्रति बहुत गंभीर थे रविंद्र और कप्तान
अंतिम संस्कार के दौरान गांव बुढ़ाखेड़ा पहुंचे सोनीपत के एसएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने परिजनों को बताया कि रविंद्र और कप्तान सिंह ड्यूटी के प्रति बेहद गंभीर थे। रात के समय कभी भी ड्यूटी में लापरवाही नहीं करते थे। हालांकि पहले भी सूचना थी कि यह क्षेत्र रात के समय सुरक्षित नहीं है। इसके बावजूद रात को दोनों जवानों ने अपनी ड्यूटी की। घायल होने के बावजूद दोनों ने अपने फोन से सूचना देने का प्रयास किया है।

भारत माता की जय व वीर शहीदों के जयकारों से गूंजा गांव
कोरोना महामारी को देखते हुए हालांकि अधिक लोगों के एकत्रित होने से बचा गया, लेकिन कलावती गांव में कप्तान सिंह की मौत पर काफी गुस्सा व जोश देखा गया। इस दौरान लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर भारत माता की जय व शहीद कप्तान जिंदाबाद के नारों से आसमान गूूंज उठा। अधिकारी अजीत सिंह शेखावत।

रविंद्र सिंह के अंतिम दर्शन करते उनके दादा।

रविंद्र सिंह के अंतिम दर्शन करते उनके दादा।- फोटो : Jind

कलावती गांव में कप्तान सिंह के घर पहुंच कर ढांढस बंधाते सफीदों के पूर्व विधायक जसबीर देशवाल।

कलावती गांव में कप्तान सिंह के घर पहुंच कर ढांढस बंधाते सफीदों के पूर्व विधायक जसबीर देशवाल।- फोटो : Jind

रविंद्र सिंह को पुष्पांजलि देते आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत।

रविंद्र सिंह को पुष्पांजलि देते आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत।- फोटो : Jind

बुढ़ाखेड़ा गांव में रविंद्र सिंह को सलामी देते सोनीपत के एसएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा।

बुढ़ाखेड़ा गांव में रविंद्र सिंह को सलामी देते सोनीपत के एसएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा।- फोटो : Jind

कप्तान सिंह को सलामी देते पुलिस के जवान।

कप्तान सिंह को सलामी देते पुलिस के जवान।- फोटो : Jind

कलावती गांव में लगे गौरव पट्ट पर अंकित कप्तान सिंह के पिता के गौरव की गाथा।

कलावती गांव में लगे गौरव पट्ट पर अंकित कप्तान सिंह के पिता के गौरव की गाथा।- फोटो : Jind

कप्तान सिंह के बेटे अंकित को हौसला देते दोस्त।

कप्तान सिंह के बेटे अंकित को हौसला देते दोस्त।- फोटो : Jind

कप्तान के घर पर विलाप करते परिजन।

कप्तान के घर पर विलाप करते परिजन।- फोटो : Jind

रविंद्र का फाइल फोटो।

रविंद्र का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

 कप्तान सिंह का फाइल फोटो।

कप्तान सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

 जानकारी देता रविंद्र का भाई।

जानकारी देता रविंद्र का भाई।- फोटो : Jind

रविंद्र के परिजनों को ढांढस बंधाते ग्रामीण।

रविंद्र के परिजनों को ढांढस बंधाते ग्रामीण।- फोटो : Jind

 रविंद्र के घर पर पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदार।

रविंद्र के घर पर पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदार।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed