{"_id":"6aa293b58592b27b45014c6b","slug":"two-people-including-a-ca-arrested-in-jind-while-accepting-a-bribe-of-3-lakh-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: जीएसटी विभाग के ईटीओ और सीए तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार; टैक्स चोरी मामले में मांगे थे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जीएसटी विभाग के ईटीओ और सीए तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार; टैक्स चोरी मामले में मांगे थे पांच लाख
Thu, 10 Sep 2026 04:56 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:56 PM IST
सार
एसीबी ने सीए को भिवानी रोड स्थित उसके कार्यालय और ईटीओ को लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय से पकड़ा है। ईगराह निवासी अमन ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जीएसटी विभाग की ओर से उसके खिलाफ करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईटीओ और सीए ने अलग-अलग कार्यालयों से पकड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने टैक्स चोरी के मामले का निपटान करने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने सीए को भिवानी रोड स्थित उसके कार्यालय और ईटीओ को लघु सचिवालय स्थित जीएसटी कार्यालय से पकड़ा है। ईगराह निवासी अमन ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि जीएसटी विभाग की ओर से उसके खिलाफ करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस जारी किया गया था।
मामले का निपटान करने की एवज में सीए अजय शर्मा के माध्यम से जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद उन्होंने एसीबी को सूचित किया। इसके बाद एसीबी निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सिंचाई विभाग जुलाना के एसडीओ दीपांशु को राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया। एसीबी ने शिकायतकर्ता को तीन लाख रुपये की राशि पर हस्ताक्षर और पाउडर लगाकर दे दी।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने ईटीओ दिवेश साहू से संपर्क किया तो उसने भिवानी रोड स्थित सीए अजय शर्मा के कार्यालय में जाने को कहा। फिर शिकायतकर्ता ने सीए अजय शर्मा को तीन लाख रुपये दे दिए। इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने सीए को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीन लाख रुपये बरामद हुए। हाथ धुलवाने पर सीए के हाथों का रंग लाल हो गया। सीए से पूछताछ के दौरान ईटीओ दिवेश साहू का नाम सामने आया। इसके बाद एसीबी टीम लघु सचिवालय स्थित जीएसटी विभाग के कार्यालय पहुंची और ईटीओ को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
जींद, एसीबी निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि टैक्स चोरी के मामले को निपटाने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते जीएसटी विभाग के ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।