फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two new dengue patients found, figure reached 105

डेंगू के दो नए मरीज मिले, आंकड़ा 105 पहुंचा

Thu, 21 Oct 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found, figure reached 105
जींद। जिले में वीरवार को दो नए डेंगू के मरीज मिलने से इनकी संख्या बढ़कर अब 105 हो गई है। इनमें 30 मरीज ग्रामीण क्षेत्र तो 57 शहरी क्षेत्र के हैं। इसके अलावा बाकी के मरीज रहने वाले जींद के हैं, लेकिन फिलहाल वह कहीं बाहर रहते हैं। ऐसे 18 मरीजों का स्वास्थ्य विभाग के पास रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर 542 लोगों को नोटिस थमाएं हैं, लेकिन अभी तक जुर्माना किसी पर भी नहीं लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग कर्मियों द्वारा हजारों घरों और कार्यालयों में जाकर डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांवों व शहर की कालोनियों में जाकर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। वह लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, बर्तनों को अच्छे से साफ करने तथा जमे पानी में मिट्टी का तेल डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ दहिया ने बताया कि जिले में वीरवार को दो नए डेंगू के मरीज मिलने से कुल पीड़ितों की संख्या 105 पहुंच गई है। वहीं बीपीएल परिवार के लिए प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाने की सुविधा मुफ्त है। प्लेटलेट्स को लेकर 8500 रुपये प्रति यूनिट तय किए गए हैं। अगर कोई इससे अधिक रुपये लेता है तो इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दें। लोग डेंगू को बढ़ने से रोकने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed