फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two murderers with a reward of Rs 5,000 each arrested from the court premises

Jind News: 5-5 हजार के इनामी दो हत्यारोपी अदालत परिसर से गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two murderers with a reward of Rs 5,000 each arrested from the court premises
20जेएनडी18: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस।
जींद। शहर के पुराना बस अड्डा पर 2 जून 2023 को ईगराह निवासी 21 वर्षीय अनीश की गोलियां मारकर हत्या करने के दो इनामी बदमाशों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्रीराग खेड़ा गांव निवासी संदीप उर्फ मोटा और बीबीपुर गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है। हत्या में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत से पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


2 जून को पुलिस को दी शिकायत में ईगराह निवासी कृष्ण ने बताया था कि वह अपने भतीजे अनीश के साथ शिव कॉलोनी से तहसील कार्यालय जा रहे थे। जब वह बस अड्डा के गेट पर पहुंचे तो सामने से मुंह पर कपड़ा बांधे एक बाइक पर सवार तीन युवक। अनीश की बाइक के पास आते ही पीछे बैठे दो लड़कों ने पिस्तौल निकालकर अनीश पर पांच राउंड फायर किए। चार गोलियां लगने से अनीश बाइक से नीचे गिर गया। वह अनीश को लेकर नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से तीन खोल, एक गोली व एक मिश गोली बरामद की। इसके साथ पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में संदीप उर्फ मोटा और अंकित समेत एक अन्य का नाम सामने आया। पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जींद अदालत परिसर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियोंं पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी के ठिकानों का पता लगाकर उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार एसटीएफ ने शस्त्र अधिनियम में पकड़े थे आरोपी

बस अड्डा पर अनीश की हत्या करने से पहले दोनों आरोपियों को 9 मार्च 2023 को एसटीएफ हिसार ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा था। उस समय आरोपियों के पास से 32 बोर की तीन पिस्तौल, 9 कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल, 2 कारतूस व 2 कट्टे 315 बोर व 2 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन हिसार में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जींद पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हाजिर होने पर अदालत परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहले थी हत्या, हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

रंजिश के कारण की थी अनीश की हत्या
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की अनीश से पुरानी रंजिश थी। इनका पहले भी झगड़ा हो चुका था। तीनों अनीश की हत्या की फिराक में कई दिन से थे, इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। शहर के बीच घटना को अंजाम देने का मकसद दहशत फैलाना था।

20जेएनडी18: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस।

20जेएनडी18: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed