फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two murderers arrested with four pistols and cartridges

Jind News: चार पिस्तौल और कारतूस के साथ दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Two murderers arrested with four pistols and cartridges
08जेएनडी12: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
नरवाना। सीआईए नरवाना ने सुंदरपुरा रोड पर रजबहे के पास से हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार पिस्तौल और तीन कारतूस मिले हैं। आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के दमकौरा रोड टोहाना निवासी सुनील कुमार व हरमेश उर्फ धूरी के रूप में हुई है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पहले से हत्या के अलावा अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में नरवाना अनाज मंडी गेट पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि नरवाना में दो युवक हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए आए हैं। इस समय दोनों हथियार लेकर सुंदरपुरा रोड पर रजबहा पुल पर खड़े हैं। सीआईए ने दबिश देकर दोनों को पकड़ कर तलाशी ली तो हरमेश उर्फ धूरी के पास से 30 बोर की एक और 315 बोर की दो पिस्तौल तथा 3 कारतूस मिले। आरोपी सुनील के पास से 315 बोर की एक पिस्तौल मिली। दोनों आरोपियों पर पहले से हत्या, लड़ाई-झगड़े व शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संगठित अपराध व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

08जेएनडी12: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

08जेएनडी12: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed