फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two more bodies found in Sirsa branch canal while searching for youth of Singhmar locality

सिंहमार मोहल्ले के युवक की तलाश करते समय सिरसा ब्रांच नहर में मिले दो और शव

Sun, 13 Jun 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two more bodies found in Sirsa branch canal while searching for youth of Singhmar locality
नरवाना। शुक्रवार को सिरसा ब्रांच नहर में पानी भरते समय पैर फिसलने से डूबे सिंहमार मोहल्ले के युवक की तलाश करते समय पुलिस को तीन शव मिले। हालांकि विक्रांत का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिल गया। इस तलाश में एक महिला व अन्य युवक का शव भी नहर में मिला।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि महिला के शव की पहचान बड़ौदी गांव निवासी 45 वर्षीय नन्ही के रूप हुई। वहीं बडनपुर हैड पर मिले शव की शनाख्त पंजाब के समाना निवासी 17 वर्षीय दिलजीत के रूप में हुई। पुलिस ने महिला व दिलजीत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं शुक्रवार को नहर में डूबे 18 वर्षीय विक्रांत का शव नहर में मिलने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। बता दें कि सिंहमार मोहल्ला निवासी विक्रांत शुक्रवार को नहर से पानी भरते समय पैर फिसल गया। इससे वह डूब गया था और तभी से उसकी तलाश नहर में की जा रही थी। शनिवार दोपहर को विक्रांत का शव घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर मिला। हादसे में रामनिवास के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया दिलजीत के माता पिता कनाडा में रहते है। वह नौ जून को घर से निकल गया था। वहीं महिला नन्ही शनिवार सुबह पांच बजे अपने घर से निकली थी। जिसके बाद उसने नरवाना आकर सिरसा ब्रांच नहर में छलांग लगी दी और डूबने से उसकी मौत हो गई। महिला पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed