फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two more accused arrested for cheating Rs 35.10 lakh by creating fake Facebook ID in the name of a foreign woman

विदेश महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 35.10 लाख रुपये ठगने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for cheating Rs 35.10 lakh by creating fake Facebook ID in the name of a foreign woman
महिला की फर्जी फेसबुक आईडी पर दोस्त बनाकर विदेशी डॉलर देने का लालच दे 3510809 लाख रुपये ठगने के आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अजीतगढ़ गांव के भगत सिंह और ज्ञानेंद्र उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले हाथरस जिले के गांव ठालूगढ़ी निवासी श्याम चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी अजय ने बताया था कि उसकी फेसबुक आईडी पर मारिया विल्सन नाम से फ्रेंडशिप की रिक्वेस्ट आई थी। उसने फ्रेंडशिप को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उस आईडी पर बातचीत होने लगी। उस आईडी पर महिला ने बताया था कि उसका नाम प्रियंका है। वह विदेश में रहती है। उन्होंने आपके पास 60 हजार रुपये अमेरिकी डॉलर पार्सल किए हैं। इसके बाद उन्होंने किसी और मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। इसमें उसने बताया था कि वह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से बोल रही है। आपके 60 हजार अमेरिकी डॉलर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पार्सल रखा है। आपको 35800 रुपये पार्सल चार्ज देने होंगे। इसके बाद उनके द्वारा दिए खाते पर उन्होंने यह पैसे आठ फरवरी को भेज दिए थे। दोबारा से एक लाख रुपये इनकम टैक्स के देने की बात कर एचडीएफ सी बैंक का खाता नंबर दिया था। जिसमें एक लाख रुपये भेज दिए। फिर नौ फरवरी को उसने मनी लांड्रिंग एक्ट के नाम पर 468000 रुपये मांगने पर उसने जमा करवा दिए थे। 10 फरवरी को फोन आया था कि चार लाख रुपये और भेजो। इसके बाद 11 फरवरी को फोन किया कि आपका पार्सल रद्द कर दिया गया था। पुलिस जांच का डर दिखाकर 890970 मांगे तो उन्होंने वह भी भेज दिए। इसके बाद 12 तारीख को अजय का आधार कार्ड, पैन कार्ड, खाता नंबर की कॉपी मांगी और 1890000 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। फिर 12 तारीख को ही रिलीज ऑर्डर की प्रति भेजी। इसमें गवर्नर आरबीआई के हस्ताक्षर मौजूद थे। 155316 देने बारे लिखा गया था। फिर 13 तारीख को 266700 रुपये देने की बात कही और कहा कि तुम्हारा काम हो गया है। इसके बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे युवक के साथ कुल 3510809 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद एसआईटी गठित कर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। 11 अप्रैल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव ठालूगढ़ी निवासी आरोपी श्याम चौधरी को गिरफ्तार कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अजीतगढ़ गांव के भगत सिंह और ज्ञानेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed