{"_id":"66f0873a36f1ec4aa10a7da8","slug":"two-lakh-vacant-posts-will-be-filled-on-the-basis-of-merit-in-congress-government-deependra-jind-news-c-199-1-jnd1001-123413-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार में योग्यता के आधार पर भरे जाएंगे दो लाख रिक्त पद : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार में योग्यता के आधार पर भरे जाएंगे दो लाख रिक्त पद : दीपेंद्र
Mon, 23 Sep 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी21: छात्तर गांव में जनसभा में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र
उचाना। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो हमारा नाम लेकर चुनाव में खुद का प्रचार कर रहे हैं वो हमारे उम्मीदवार नहीं हैं। उचाना हलके से कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा और मेरा भी एक ही उम्मीदवार है वो है बृजेंद्र सिंह। भाजपा से अगर छुटकारा चाहते हो तो उचाना की सीट बृजेंद्र सिंह को जिता दो। भाजपा को रोकने के लिए एक ही रास्ता है, एक ही निशान है। दीपेंद्र हुड्डा रविवार को छात्तर गांव में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा को एक-एक बात का हिसाब देना होगा, क्योंकि ये गुजरात नहीं, बल्कि हरियाणा है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जो दो लाख पद रिक्त हैं उनको भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है। भाजपा सीएम बदले या अध्यक्ष इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा का सत्ता से जाना तय हो गया है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जो भ्रामक प्रचार हलके में किया जा रहा था वह दूर हो गया है।