फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two kids play schools were closed in Uchana Kalan

Jind News: उचाना कलां में दो किड्स प्ले स्कूलों को करवाया बंद

Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two kids play schools were closed in Uchana Kalan
07जेएनडी15-उचाना कलां में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल को बंद करवाते हुए बीईओ पुष्पा रानी। संवाद
उचाना। उचाना ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उचाना कलां के दो किड्स प्ले स्कूलों को बंद कराया। खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी की अगुवाई में टीम उचाना कलां के छोटा भीम और फौजी स्पोर्ट्स प्ले स्कूल में पहुंची। दोनों स्कूलों के पास मान्यता नहीं होने पर पहले दो बार नोटिस भेजे जा चुके थे। इन दोनों स्कूलों को शिक्षा विभाग की टीम ने बंद कराया।
विज्ञापन

पुष्पा रानी ने बताया कि उचाना ब्लॉक में 21 ऐसे स्कूल हैं, जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। इन स्कूल संचालकों को दो बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। जो क्लस्टर हेड हैं, उनको भी सख्त निर्देश इन स्कूलों को बंद कराने के लिए दिए जा चुके है। नोटिस देने के बाद भी स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद नहीं किया था। ऐसे में कार्रवाई करते हुए उचाना कलां में चल रहे बिना मान्यता के छोटा भीम और फौजी स्पोर्ट्स प्ले स्कूल को बंद कराया गया। जो बिना मान्यता प्राप्त स्कूल हैं, जिनको नोटिस दिया जा चुका है। दो दिनों के अंदर इन स्कूलों को बंद नहीं किया गया तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीसरा नोटिस भी इन स्कूल संचालकों को भेज जा चुका है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवा कर उनका भविष्य खराब नहीं करें। इस तरह के स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला नहीं करवाएं। किसी सूरत में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को चलने नहीं दिया जाएगा। निरंतर कार्रवाई विभाग करेगा। टीम में जयभगवान प्रवक्ता राजकीय स्कूल उचाना कलां, सरोज श्योकंद प्रिंसिपल उचाना मंडी कन्या स्कूल, कमल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों को भेजे गए नोटिस
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से हरिभूमि स्कूल धनखड़ी, रेडरोज किड्स प्ले स्कूल सुदकैन खुर्द, प्लस प्वाइंट ट्यूशन सेंटर करसिंधु, अक्षर ज्ञान विद्या भारती विद्यालय, विश्वास एजुकेशन प्वाइंट प्ले स्कूल करसिंधु, ज्ञानदीप स्कूल गुरुकुल खेड़ा, एसडी स्कूल, मॉडर्न ग्लोबल किड्स प्ले छातर, लवकुश वाटिका काकड़ोद, नोबल किड्स प्ले स्कूल सुरबरा, यूनिक पब्लिक स्कूल मखंड, रॉयल पब्लिक स्कूल बडऩपुर, सम्राट किड्स प्ले खटकड़, प्लस प्वाइंट किड्स स्कूल उचाना मंडी, आर्य किड्स प्ले उचाना मंडी, स्टूडेंट स्टडी सेंटर उचाना मंडी, गुरु द्रोणाचार्य अकादमी उचाना मंडी, मैथ जोन अकादमी उचाना मंडी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed