{"_id":"681bb8aa8e66ec23ae077d24","slug":"two-handball-players-selected-in-the-indian-team-jind-news-c-199-1-jnd1002-134290-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो हैंडबॉल खिलाड़ियों का हुआ भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो हैंडबॉल खिलाड़ियों का हुआ भारतीय टीम में चयन
Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी13-हैंडबॉल खिलाड़ी आरजू। संवाद
- फोटो : mathura
उचाना। इरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखा के हैंडबॉल प्रशिक्षण सेंटर पर हैंडबॉल खेलने वाली आरजू और प्रवेश कुमारी का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ। भारतीय टीम सात से 15 मई तक ओमान के मस्कट शहर में आयोजित 10वीं एशियन बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
इरा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक जुगमिंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी गांव डूमरखा की रहने वाली है। दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। आरजू सीमा सशस्त्र बल में कार्यरत है, जबकि प्रवेश कुमारी कुछ दिन पहले बीएसएफ में सरकारी नौकरी लगी। यह दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय पदक विजेता रही हैं और पिछले वर्ष हरियाणा सरकार की तरफ से 12-12 लाख रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। जल्द दोनों खिलड़ियो को 7-7 लाख रुपये का नकद पुरस्कार हरियाणा सरकार की ओर से मिलने वाला है।
उन्होंने बताया कि भारतीय टीम वियतनाम, फिलीपींस, जार्डन, हांगकांग, चाइना, ओमान, सऊदी अरब, मालदीव, ईरान और पाकिस्तान सहित अन्य टीमों के साथ मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
इन दोनों खिलाड़ियों के वापस आने पर इरा स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी की ओर से समारोह आयोजित करके इन्हें सम्मानित किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपने पैतृक गांव डूमरखा कलां की इन दोनों बेटियों को भारतीय टीम में शामिल होने पर बधाई संदेश भेजा है।

07जेएनडी13-हैंडबॉल खिलाड़ी आरजू। संवाद- फोटो : mathura