फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two groups clash again in Bahadurpur over the Kanwar Yatra dispute.

Jind News: कांवड़ यात्रा के विवाद में बहादुरपुर में फिर भिड़े दो पक्ष

Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash again in Bahadurpur over the Kanwar Yatra dispute.
सफीदों। गांव बहादुरपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान शुरू हुआ विवाद बुधवार को फिर बढ़ गया। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने 22 नामजद सहित 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह विवाद हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौटते समय मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष के युवाओं ने दूसरे पक्ष का रास्ता रोककर मारपीट की। गांव लौटने के बाद रविवार को भी दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। विवाद सुलझाने के लिए बुधवार दोपहर गांव के सरपंचों और वरिष्ठ ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान रोशन राणा अपने बेटे प्रिंस और अन्य युवाओं के साथ गाड़ी लेकर वहां से निकला। शिकायतकर्ता आशीष पर रोशन और उसके साथियों ने गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में आशीष की टांग टूट गई और एक महिला भी घायल हुई। आशीष ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने रोशन, कृष्ण, प्रिंस, अमन, अरविंद सहित 22 लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 20 अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। सदर थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि आशीष की शिकायत के आधार पर 42 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed