फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two factories and warehouses manufacturing fake desi ghee sealed in Jind

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली घी: हरियाणा में नकली देसी घी की फैक्टरी, दिल्ली पुलिस ने की रेड, दो गोदाम सील

Tue, 17 Dec 2024 09:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Dec 2024 09:07 PM IST
सार

हरियाणा में नकली देसी घी का धंधा चल रहा है। लोगों को महंगे ब्रांड्स के नाम पर नकली देसी घी बेचकर सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग और दिल्ली पुलिस ने रेड कर ऐसी दो फैक्टरी व गोदाम सील किए हैं। 

विज्ञापन
Two factories and warehouses manufacturing fake desi ghee sealed in Jind
जींद में नकली देसी घी की जांच करते विभाग के अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में लोगों की सेहत के खिलवाड़ हो रहा है। हरियाणा के जींद में नकली घी की तैयार कर लोगों को बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग और दिल्ली पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जींद के अमरेहडी रोड स्थित नकली देसी घी तैयार करने वाली फैक्टरी और गोदाम से 1925 लीटर विभिन्न ब्राडों की पैकिंग में संदिग्ध देसी घी, 1405 लीटर आयल और उपकरण बरामद किए हैं। फैक्टरी और गोदाम को दिल्ली पुलिस द्वारा सील किया गया था। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने घी के सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेज दिया है। आगामी कार्रवाई विभाग द्वारा सैपल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।  

विज्ञापन


जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान को सूचना मिली थी कि अमरेहडी रोड पर पशु डेयरी में नकली देसी घी की फैक्टरी चलाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम के साथ दबिश दी तो पशु डेयरी में वीटा समेत अन्य कई तरह के ब्रांडों की पैकिंग में देसी घी पाया गया। वीटा ब्रांड के 18 टीनों में 270 लीटर, परम ब्रांड के 18 टीनों में 270 लीटर संदिग्ध देसी घी और 750 लीटर खुला तैयार घी पाया गया। फैक्टरी में 113 टीन वनस्पति और 11 टीन सोयाबीन के साथ तैयार करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी पाए गए। इसके बाद टीम ने सब्जी मंडी के पीछे गोदाम पर जाकर जांच की तो वहां पर अमूल घी के 55 पोली पैक, ऐवरी डे 36 लीटर, वेरका 171 लीटर, मधुसूदन 105 लीटर, वीटा 210 लीटर, खुला घी 38 लीटर, पारस घी 30 लीटर बरामद हुआ। टीम ने फैक्टरी और गोदाम से बरामद घी के सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेज दिया और फैक्टरी और गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन


शहर में बड़ा गिरोह सक्रिय
नकली घी तैयार करने का शहर में बड़ा गिरोह सक्रिय है। यहां पर 150 रुपये किलो से लेकर महंगे ब्रांडों में पैकिंग कर एक ही स्थान पर तैयार किया गया घी बेचा जाता है। शहर में यह सरेआम कई स्थानों पर बिक रहा है। आए दिन विभाग की टीम इन पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी यह गिरोह नकली घी बेचने के काम को बंद नहीं कर रहा। कुछ माह पहले नकली घी के साथ दिल्ली में पकड़े गए गिरोह की निशानदेही पर दो फैक्टिरयों को जींद में सील किया था। यहां से भी खादय सुरक्षा विभाग की टीम ने कई क्विंटल घी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में होता है सप्लाई
पकड़े गए नकली की की सप्लाई आसपास के जिलों में नहीं की जाती। यहां पर जल्दी पकड़े जाने का डर सप्लायरों को रहता है। इसलिए इस घी को दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। दोनों गोदामों से घी की हर कंपनी के कार्टून, पैकिंग व रेपर बरामद हुए हैं। वीटा घी के मार्का के 150 नए टीन भी बरामद हुए।


क्या बोले विभागीय अधिकारी
जिला खादय सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान ने कहा कि अमरेहडी रोड फैक्टरी और गोदाम से 1925 लीटर नकली देशी घी मिला है। जो विभिन्न ब्राडों में पैक था। सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा गया है। फैक्टरी तथा गोदाम को सील कर दिया गया है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed