फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two factions stabbed in front of bus stand for molesting student, youth dies, three injured

छात्रा से छेड़छाड़ पर बस स्टैंड के सामने दो गुटों में चाकूबाजी, युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 30 Dec 2020 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two factions stabbed in front of bus stand for molesting student, youth dies, three injured
नागरिक अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : Jind
जींद। स्थानीय बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजेे एक छात्रा से छेड़छाड़ करने पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और चाकू चले। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों गुटों के तीन युवा घायल हो गए। मृतक की पहचान रूपगढ़ गांव के 19 वर्षीय नवीन के रूप में हुई। बताया जा रहा है जिस छात्रा से छेड़छाड़ हुई उसके भाई के दोस्त के बुलाने पर वह मौके पर पहुंचा था। नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की कॉलेज से घर जा रही थी। बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर उसने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। लड़की का भाई चंडीगढ़ गया हुआ था इसलिए उसने अपने दोस्त रूपगढ़ निवासी जितेंद्र को मदद के लिए भेजा। जितेंद्र शहर के सीआर कॉलेज का छात्र है। जितेंद्र अपने दोस्त नवीन और प्रवीन के साथ बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी युवकों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि नंदगढ़ निवासी आशीष ने भी अपने छह-सात साथियों को बुला लिया। झगड़ा बढ़ने पर एक गुट के युवकों ने जितेंद्र, नवीन और प्रवीन पर चाकुओं से हमला कर दिया। वहीं हमले में दूसरे गुट का आशीष भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रूपगढ़ के नवीन को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद डीएसपी साधुराम बिश्नोई, धर्मबीर, कप्तान सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम, शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं दोनों पक्षों के घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। तनाव की स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। घायल हमला करने वाले युवकों को नहीं जानते। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने फिलहाल बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा। अन्य लोगों के बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम, सिविल लाइन थाना प्रभारी

नंदगढ़ निवासी घायल आशीष।

नंदगढ़ निवासी घायल आशीष।- फोटो : Jind

मृतक नवीन।

मृतक नवीन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed