फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two chain snatchers arrested, confessed to the crime

Jind News: दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, जुर्म कबूला

Sat, 10 Jun 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two chain snatchers arrested, confessed to the crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। महिलाओं के गले से सोने की चेन और बालियां छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू साहनी वासी किशनपुरा, जिला पानीपत और रवि उर्फ छोटू वासी जाटल रोड पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से आठ से अधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।


डीएसपी उचाना संदीप धनखड़ ने बताया कि रामप्यारी, निवासी वार्ड नं. 15 शिव काॅलोनी सफीदों ने पुलिस को तीन जून को शिकायत में बताया था कि वह अपने पति पति के साथ सुबह पांच बजे नहर के पास नर्सरी के नजदीक सत्ता सैणी के घर दूध लेने गई थी। दूध लेने के बाद वह अपने घर आ रहे थे। उसके पति आगे और वह पीछे चल रही थी। उसी समय सामने से आया बाइक सवार युवक उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों बाइक पर सवार होकर भाग गए। चालक हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठा युवक टोपी लगाए था और रूमाल से मुंह ढके हुए था। महिला की शिकायत पर सफीदों पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस पर शहर सफीदों थाना प्रभारी सुरेश दलाल के मार्गदर्शन में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर पहले भी करीब आठ वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें से सात वारदात जींद शहर और एक सफीदों शहर में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed