फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two caught traveling without tickets and sharing information about the flight crew

बिना टिकट यात्रा करने और उड़ाका दल की जानकारी शेयर करते दो पकड़े

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two caught traveling without tickets and sharing information about the flight crew
जींद। व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर बिना टिकट यात्रा करने और दूसरों को रूट पर उड़ाका दल (फ्लाइंग टीम) की जानकारी शेयर करते उड़ाका दल ने दो विद्यार्थियों को पकड़ा है। उड़ाका दल ने सफीदों-पानीपत रूट पर बसों की जांच के दौरान मंगलवार को दोनों को पकड़ा। इस ग्रुप का नाम विद्यार्थियों ने जींद टू पानीपत रखा है जिसमें 169 विद्यार्थी जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

इससे पहले भी उड़ाका दल ने 21 जून को बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान चार विद्यार्थियों को उड़ाका दल की जानकारी व्हाटसएप ग्रुप में शेयर करते पकड़ा था। इन दो ग्रुपों में 500 से ज्यादा विद्यार्थी जुड़े हुए थे। रोडवेज उड़ाका दल ने एक सप्ताह में दूसरी बार व्हाटसएप ग्रुप में उड़ाका दल की जानकारी शेयर करने वाले विद्यार्थियों को पकड़ा। अब उड़ाका दल ग्रुप एडमिन के बारे में पता करेगी और ग्रुप में जुड़े सदस्यों के बारे में पता लगाएगी ताकि जानकारी शेयर करने वाले विद्यार्थियों पर नजर बनाई जा सकेगी। जींद डिपो का यातायात उड़ाका दल जींद-पानीपत मार्ग पर तैनात था। इसमें कर्मबीर, राजेश हैबतपुर, सतपाल सिवाच और रविंद्र शामिल थे। इस दौरान दल ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए थर्मल पावर प्लांट के पास बस को रुकवा लिया। इस दौरान दल में शामिल लोग यात्रियों के टिकट की जांच कर रहे थे तो दो विद्यार्थी व्हाटसएप ग्रुप पर विद्यार्थियों को उड़ाका दल का अपडेट दे रहे थे। उड़ाका दल ने दोनों विद्यार्थियों को पकड़ लिया। दोनों विद्यार्थियों को पकड़ कर नए बस स्टैंड पर ले जाया गया जहां उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। उड़ाका दल ने विद्यार्थियों से जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

लगातार जारी रहेगी जांच
बिना टिकट यात्रियों पर पकड़ बनाए रखने के लिए उड़ाका दल (फ्लाइंग टीम) लगातार अभियान जारी रखेगा। इसमें सबसे ज्यादा नजर वाट्सएप ग्रुप वाले विद्यार्थियों पर रहेगी। एक सप्ताह के अंदर दो बार वाट्सएप ग्रुप में उड़ाका दल की जानकारी शेयर करने वाले विद्यार्थियों को पकड़ा गया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि अगर उनके पास रियायती पास हैं तो उनका प्रयोग करें अन्यथा टिकट अवश्य लें।-नरोत्तम शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, जींद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed