फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two carore chineeze market, in bed codition, jind

दो करोड के चीनी बाजार पर लटकी तलवार

Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
jind
jind Updated Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
two carore chineeze market, in bed codition, jind
बाजार में रखा चाइनीज लड़ियों का स्टॉक। - फोटो : bureau
 देश में चाइनीज सामान के विरोध में चल रही लहर का प्रभाव जींद जिले के बाजार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चाइनीज सामान की काफी कम डिमांड है। इसी के चलते व्यापारी वर्ग भी दो धड़ों में बट गया है। कुछ व्यापारी चाइना के सामान के विरोध में हैं तो कुछ व्यापारी चाइना के सामान की बिक्री के पक्ष में नजर आ रहे हैं। चाइना के सामान के विरोध के चलते चाइनीज सामान बेंचने वाले व्यापारी सकते में हैं। जिन व्यापारियों के पास चाइनीज सामान का स्टॉक है, उन व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का भय सता रहा है। वहीं युवा वर्ग इस बार चाइना की काली दीवाली मनाने के पक्ष में हैं।  
विज्ञापन


ब्लॉक         दीवाली पर चाइना का कारोबार
सफीदों            पांच लाख
पिल्लूखेड़ा            डेढ़ लाख
जींद            पौने दो करोड़
नरवाना            पांच लाख
उचाना            दा़े लाख
जुलाना            दो लाख

चाइना की मनाएंगे काली दीवाली
चाइना को सबक सिखाने का यह अच्छा अवसर है और इस बार देश में चाइना के विरोध में अच्छा माहौल बना है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह दीवाली पर चाइना के सामान का विरोध कर चाइना की काली दीवाली बनाएं।
विज्ञापन

- रविंद्र उर्फ लालू, मिस्त्री इलेक्ट्रॉनिक्स


चाइना के सामान पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि साल दर साल भारत चाइना के माल पर आश्रित हो रहा है। इससे चाइना की अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। चाइना के माल पर रोक लगने से देश के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गोयल, व्यापारी

व्यापार को लगेगा झटका
रेट के हिसाब से चाइना का माल काफी सस्ता है। इससे गरीब व्यक्ति का रोजगार चलता है। यदि चाइना के माल पर रोक लगेगी तो व्यापार को काफी झटका लगेगा और व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान होगा।

सुनील, थोक विक्रेता

चाइनीज सामान की खरीद ना करें व्यापारी
जिस तरह से सामाजिक संगठन व आम लोग चाइना के व्यापार का विरोध कर रहे हैं, उसको देखते हुए व्यापारियों को सचेत होने की जरूरत है। व्यापारियों को चाहिए कि वह इस बार चाइना के सामान की खरीद नहीं करें। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो सकता है।  - महेश्वर मित्तल, व्यापारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed