{"_id":"669d4aab7c9152d58b0f37b4","slug":"two-arrested-with-three-pistols-and-nine-cartridges-jind-news-c-199-1-sroh1009-120308-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन पिस्तौल और नौ कारतूस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन पिस्तौल और नौ कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने शनिवार को दो स्थान पर दबिश देकर तीन पिस्तौल और चार कारतूस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि पिल्लूखेड़ा थाना के तहत आने वाले मलार गांव में पुलिस ने दबिश देकर एक युवक के पशुबाड़े से दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोंटी उर्फ बंटी के रूप में हुई है। दूसरे मामले में थाना शहर सफीदों में तैनात उप निरीक्षक कुलदीप सिंह को सूचना मिली थी कि गैस गोदाम सफीदों के पास एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ खड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर की एक पिस्तौल व एक कारतूस मिला। आरोपी की पहचान सफीदों के वार्ड 14 की सिंगलपुरा कॉलोनी निवासी गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।