फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of cheating retired professor arrested

Jind News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर से धोखाधड़ी करने के दो आरोपी काबू

Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating retired professor arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। साइबर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के साथ एक लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धारसा मुक्तारपुर निवासी अमजद अली और गांव दियारा निवासी शहजान के रूप में हुई है।

गांधी नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर मंगतराम ने 25 दिसंबर 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल विदेश से आई, जिसमें उसने खुद को प्रोफेसर का दोस्त श्रीकुमार बताया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसने घर से छुपा कर कुछ पैसे जमा किए हैं, जो वह प्रोफेसर को भेज रहा है। अगले महीने देश आकर ले लेगा। कुछ देर बाद उसने विदेश के एक बैंक की एक रसीद व्हाट्सएप पर भेजी। इसके अनुसार उस व्यक्ति ने उसके एचडीएफसी बैंक खाते में 12 लाख 15 हजार रुपये जमा करवाए थे। थोड़ी ही देर बाद उसने फोन कर कहा कि उनके नजदीकी जानकार का भारत में ऑपरेशन है। दो लाख रुपये उस व्यक्ति को देने हैं। मंगतराम ने एक लाख 80 हजार रुपये उसके द्वारा बताए खाते में डलवा दिए। उस व्यक्ति ने दोबारा फिर रुपयों की डिमांड की गई। जिस पर धोखाधड़ी का संदेह हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मंगतराम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। साइबर थाना पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो धारसा मुक्तारपुर 24 परगना निवासी अमजद अली तथा गांव दियारा निवासी शहजान का नाम सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed