फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested in car theft case

Jind News: कार चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in car theft case
04जेएनडी22-पुलिस गिरफ्त में चोरीशुदा कार के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जींद की अजमेर बस्ती निवासी आशीष उर्फ सीता और विजय नगर निवासी आनंद के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरीशुदा कार, नंबर प्लेट और 32 इंच एलईडी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


28 जून को विकास नगर निवासी राजकुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसने अपने रोहतक रोड वाले मकान में अपनी कार को अंदर खड़ी की हुई थी। 28 रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान का गेट तोड़कर गाड़ी को चोरी करके ले गए जो कार के अंदर एलईडी 32 इंच भी रखी थी।
विज्ञापन

उसने काफी तालाश की, लेकिन कार का कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजमेर बस्ती निवासी आशीष उर्फ सीता और विजय नगर निवासी आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरीशुदा कार बेचने के लिए उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर जा रहे थे। रास्ते में सोनीपत पुलिस कार को इंपाउड कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed