फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for defrauding two crore rupees

दो करोड़ रुपये की चपत लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for defrauding two crore rupees
जींद। खेड़ा खेमावती गांव स्थित स्काइलार्क फीड मिल को दो करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोपी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के फुनक गांव निवासी लक्ष्मण, उत्तर प्रदेश के आगरा के श्याम नगर निवासी अखिलेश को सफीदों सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

स्काइलार्क फीड मिल के निदेशक जगबीर ने छह अगस्त को सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म देशभर में फीड की सप्लाई करती है। महाराष्ट्र निवासी बीएसपी इंटरप्राइजेज के मालिक संतोष ने दो अगस्त को फीड मिल के कर्मचारियों से संपर्क साधा और आर्डर की बात कहते हुए उन्हें विश्वास में लेकर मिल के जीएसटी नंबर, कर्मचारी का आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद उसने ट्रांसपोर्टर से संपर्क साधकर फीड मिल से 15 ट्रक फीड लेकर जाने के लिए कहा। ट्रांसपोर्टर को संतोष ने फीड मिल कर्मचारी के दस्तावेज दिखाए। यहां तक कि फीड मिल ने आरोपी के खाते में नियमानुसार 80 फीसदी किराया राशि साढ़े छह लाख रुपये जमा करवा दी। 20 फीसदी राशि का बाद में भुगतान किया जाना था। 13 ट्रक एक करोड़ 91 लाख रुपये का माल लेकर रवाना हो गए। दो ट्रक बताए गए स्थान पर पहुंच गए, जबकि 11 ट्रक रास्ते में ही रह गए। मामले का उस समय पता चला जब शेष राशि का भुगतान नहीं होने तक चालकों ने ट्रकों को अनलोड करने से मना कर दिया। ट्रांसपोर्टर ने भी व्यक्तिगत तौर पर उन्हें शिकायत की। जब संतोष से संपर्क साधा गया तो उसने फोन नहीं उठाया। जो किराया राशि संतोष के खाते में डाली गई थी, उसे भी निकलवाया जा चुका था। सदर थाना सफीदों पुलिस ने फीड मिल के निदेशक जगबीर की शिकायत पर संतोष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गांव फुनक निवासी लक्ष्मण, उत्तरप्रदेश के आगरा के श्याम नगर निवासी अखिलेश का नाम सामने आया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed