फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck runs over agent changing car's steppan, dies

Jind News: कार की स्टेपनी बदल रहे आढ़ती पर चढ़ा ट्रक, मौत

Tue, 12 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over agent changing car's steppan, dies
सुधीर मलिक। फाइल फोटो
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। खानसर चौक पर रविवार देर रात कार की स्टेपनी बदल रहे आढ़ती को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आढ़ती की पहचान पानीपत जिले के गांव पाथरी निवासी 45 वर्षीय सुधीर मलिक के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुधीर मलिक की नई अनाज मंडी में बलवंत राम रवीश कुमार के नाम से आढ़त की दुकान है। सुधीर रविवार रात करीब पौने 12 अपना काम निपटाकर कार में सवार होकर घर जा रहे थे। जब वह खानसर चौक पर पहुंचे तो उनकी कार पंक्चर हो गई। सुधीर गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करके उसका टायर बदल रहे थे तो पीछे से एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। वह सुधीर मलिक को घसीटते हुए 20 मीटर तक ले गया। सुधीर का शरीर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया। ट्रक की बॉडी पर वीटा लिखा हुआ था। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना मंडी के आढ़तियों, परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद तादाद में मंडी के आढ़ती, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नगर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुधीर अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़कर गया है।

सुधीर मलिक। फाइल फोटो

सुधीर मलिक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed