फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck owner dies after falling while covering tarpaulin on highway

Jind News: हाईवे पर ट्रक पर तिरपाल ढकते समय गिरने से मालिक की मौत

Fri, 16 Oct 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Truck owner dies after falling while covering tarpaulin on highway
जींद। दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर अलेवा के पास वीरवार सुबह तेज हवा और बारिश के दौरान ट्रक पर तिरपाल लगा रहे ट्रक मालिक की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अलेवा निवासी 26 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई के साथ ट्रक पर तिरपाल बांध रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार को प्रदीप का ट्रक अलेवा से धान लेकर पंजाब के धूरी जा रहा था। मौसम खराब होने के कारण उसने दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद वह अपने छोटे भाई प्रवीण के साथ ट्रक पर तिरपाल लगाकर रस्सा खींच रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रवीण ने अन्य लोगों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed