फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck mounted on car, mother-son death and child's nanny seriously injured

कार पर चढ़ा ट्रक, मां-बेटे की मौत और बच्चे की नानी गंभीर घायल

Mon, 27 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck mounted on car, mother-son death and child's nanny seriously injured
नागरिक अस्पताल में घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : Jind
अनूपगढ़ के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार बनिया खेड़ा निवासी 12 वर्षीय बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि नानी घायल हो गई।
विज्ञापन

जुलाना के वार्ड छह नंबर निवासी लीलू सोमवार को अपनी मां को बहन की ससुराल बनियाखेड़ा में लकवे की दवा दिलवाने के लिए गया हुआ था। जहां से वह अपनी बहन पूनम और भांजे लक्की (12) को भी अपनी मां की देखभाल के लिए साथ लेकर आ रहा था। जब वह जींद बाईपास से अनूपगढ़ के नजदीक पहुंचा तो उसकी कार खराब हो गई। कार को सड़क के किनारे खड़ी कर लीलू उसे ठीक करने के लिए बोनट खोलने लगा तो भांजा लक्की भी नीचे उतरकर कार के नजदीक खड़ा हो गया। लीलू की मां और बहन कार के अंदर ही बैठी रहीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज गति ट्रक ने खड़ी कार को कुचल दिया। इसमें कार ठीक कर रहा लीलू टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जबकि साथ में खड़े उसके भांजे लक्की की मौत हो गई। उसकी बहन बहन पूनम और मां सुनहरी बुरी तरह से घायल हो गए। पूनम और सुनहेरी देवी को नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनोें को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान पूनम की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लक्की के शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।

25 मिनट तक ट्रक के नीचे कार में दबे रहे तीनों
हादसा इतना भयानक था कि ट्रक पूरी कार पर चढ़ गया था। कार में बैठी मां-बेटी और बाहर खड़ा लक्की उसके नीचे दबे हुए थे। 25 मिनट बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। इस समय तक लक्की की मौत हो चुकी थी और मां-बेटी बुरी तरह से घायलावस्था में पड़ी थीं। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

 अनूपगढ़ के पास कार पर चढ़ा ट्रक और कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करते राहगीर।

अनूपगढ़ के पास कार पर चढ़ा ट्रक और कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करते राहगीर।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed