फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Truck drivers alleged shortage of labor in the warehouse

Jind News: ट्रक चालकों ने लगाया गोदाम में लेबर कम होने का आरोप

Wed, 17 Apr 2024 09:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 17 Apr 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers alleged shortage of labor in the warehouse
उचाना। पालवां-करसिंधु रोड स्थित संजीव पीजी गोदाम पर पालवां गांव की तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। गेहूं के बैगों से ट्रक लोड है। ट्रक चालकों ने बताया कि गोदाम में लेबर कम होने के चलते अनलोडिंग के जो प्वाइंट है वो कम हैं।
विज्ञापन

अनलोडिंग प्वाइंट कम होने के चलते यहां पर गाड़ी उतारे जाने के लिए नंबर कई-कई घंटे बाद आता है। पूरा-पूरा दिन ट्रक चालकों को अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। जो मंगलवार शाम को ट्रक लेकर आए थे, उनका बुधवार 2 बजे तक नंबर नहीं आया। लंबी लाइन ट्रकों की लगने के चलते आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालक रमेश, सुरेश, राजेंद्र ने कहा कि गोदाम में अनलोडिंग प्वाइंट कम होने से ई-कई घंटों के बाद गाड़ी का नंबर आ रहा है। रात को ट्रक में ही रात गुजारनी पड़ी। यहां पर अनलोडिंग प्वाइंट बढ़ाए जाए ताकि ट्रक चालकों को ज्यादा देर तक ट्रक अनलोडिंग होने का इंतजार नहीं करना पड़े। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि गेहूं अनलोडिंग के प्वाइंट कम थे, जिन्हें बढ़ा दिया गया है। किसानों, आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
17जेएनडी23: करसिंधु-पालवां रोड पर गोदाम के बाहर लगी ट्रकों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed