फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck driver beaten to death In Jind Of Haryana

हरियाणाः जींद में ट्रक डाइवर की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Wed, 30 Oct 2019 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
truck driver beaten to death In Jind Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

भैरो खेड़ा गांव से गुजरने वाली सड़क के किनारे से गांव के ही रहने वाले 55 वर्षीय ट्रक ड्राइवर सतपाल का शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सतपाल के भाई अशोक ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रात को 11 बजे सतपाल का फोन आया था कि उसे गांव के बस अड्डे से उठाकर तीन लोग खेतों में ले गए और उसके साथ मारपीट करने के बाद दोबारा से बस अड्डे के पास फेंक गए हैं। अशोक ने कहा कि जब उन्होंने जाकर देखा तो उसके भाई सतपाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अशोक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जुलाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। अशोक ने कहा कि उसके भाई के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे साफ है कि उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या की गई है। जुलाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। अशोक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली थी कि भैरो खेड़ा गांव निवासी सतपाल का शव सड़क किनारे मिला है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed