Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government buses to operate on 12 routes between Haryana and Bihar; private buses not permitted

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा-बिहार के बीच 12 रूटों पर चलेंगी सरकारी बसें, निजी बसों को अनुमति नहीं

विज्ञापन
- गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से पटना, गया, पूर्णिया और मधुबनी के लिए तय हुए रूट
विज्ञापन

- 10 साल से पुरानी बसें नहीं चलेंगी, मसौदे पर 30 दिन में मांगे सुझाव


- बिहार की किराये वाली बसों में हरियाणा से जाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता, माल वाहनों और संविदा बसों के परमिट के नियम भी तय



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा और बिहार के बीच बसों के संचालन के लिए नया समझौता होने जा रहा है। इसके तहत दोनों राज्यों के बीच 12 निर्धारित रूटों पर केवल सरकारी परिवहन निगमों की बसें ही चल सकेंगी। निजी बसों को अनुमति नहीं मिलेगी। बसों की अधिकतम उम्र 10 साल तय की गई है। नए नियमों में परमिट, किराया और टैक्स के साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त शर्तें रखी गई हैं। माल वाहनों को दोनों राज्यों में आवाजाही की छूट होगी लेकिन दूसरे राज्य के भीतर दो स्थानों के बीच माल ढुलाई नहीं कर सकेंगे। वहीं संविदा वाहनों को अधिकतम 15 दिन का अस्थायी परमिट मिलेगा। प्रस्तावित करार के लागू होने से गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला जैसे हरियाणा के शहर पटना, गया, पूर्णिया और मधुबनी समेत बिहार के प्रमुख शहरों से जुड़ेंगे। इन रूटों की दूरी 1,044 से 1,470 किलोमीटर तक है।
हरियाणा सरकार ने इस संबंध में अंतरराज्यीय परिवहन समझौते का मसौदा जारी कर दिया है। सरकार ने आम लोगों और संबंधित पक्षों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इसके बाद प्राप्त सुझावों पर विचार कर समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए करार के तहत निर्धारित मार्गों पर केवल राज्य परिवहन उपक्रमों की बसें चलेंगी। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम की किराये या करार पर ली गई बसों में परिचालक भी निगम का ही होना चाहिए। निजी चालक और परिचालक वाली बसों को इस व्यवस्था में अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


करारनामे की प्रमुख शर्तें



पुरानी बस की जगह उच्च मॉडल की नई बस लगानी होगी, बसों की समय-सारणी में गृह राज्य की बसों को प्राथमिकता दी जाएगी, दूसरे राज्य में बस परमिट मान्य कराने के लिए प्रति हस्ताक्षर जरूरी होगा। अस्थायी परमिट अधिकतम चार माह का होगा व दोनों राज्य नए रूट शुरू और बसों के फेरे बढ़ा सकेंगे। इसके अलावा माल वाहनों के स्थायी परमिट की संख्या की सीमा नहीं होगी। दूसरे राज्य में प्रति हस्ताक्षर जरूरी होगा। माल वाहनों का अस्थायी परमिट 30 दिन का होगा। दूसरे राज्य में स्थानीय माल ढुलाई की अनुमति नहीं होगी। दोनों राज्य अपने क्षेत्र में निर्धारित दरों से किराया वसूलेंगे। टिकट और रियायती व निशुल्क पास दोनों राज्यों में मान्य होंगे। दोनों राज्यों के अधिकारी एक-दूसरे की बसों का निरीक्षण कर सकेंगे और कर व जुर्माने की वसूली में सहयोग करेंगे। परिवहन प्राधिकरण हर तीन महीने में परमिटों की सूची इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये 12 रूट तय हुए


पटना के लिए तीन रूट

- गुरुग्राम से पटना : सोहना, पलवल, अलीगढ़, लखनऊ, आलमबाग, आजमगढ़, बक्सर और आरा होते हुए।

- पानीपत से पटना : दिल्ली, नोएडा, आजमगढ़, बक्सर और आरा होते हुए।

- अंबाला से पटना : करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर और गोपालगंज होते हुए।



पूर्णिया के लिए तीन रूट


- गुरुग्राम से पूर्णिया : सोहना, पलवल, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए।
- पानीपत से पूर्णिया : सोनीपत, नोएडा, टप्पल, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए।
- अंबाला से पूर्णिया : करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए।


गया के लिए तीन रूट

- गुरुग्राम से गया : नई दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, भभुआ, सासाराम और औरंगाबाद होते हुए।
- गुरुग्राम से गया : सोनीपत, नई दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, भभुआ, सासाराम और औरंगाबाद होते हुए।
- अंबाला से गया : पानीपत, अलीगढ़, लखनऊ, फरीदपुर, आजमगढ़, बक्सर, बिक्रमगंज और दाउदनगर होते हुए।


मधुबनी के लिए तीन रूट

- अंबाला से मधुबनी : करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए।

- गुरुग्राम से मधुबनी : सोहना, पलवल, एटा, कुरावली, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए।
- पानीपत से मधुबनी : नई दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed