{"_id":"6a04d092da7462000904921c","slug":"troubled-by-waterlogging-villagers-take-to-the-streets-and-stage-a-sit-in-protest-jind-news-c-199-1-sroh1006-153324-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जलभराव से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरे, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जलभराव से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरे, दिया धरना
विज्ञापन
13जेएनडी21-गंदे पानी की निकासी की समस्या से परेशान धरना पर बैठे बड़नपुर के ग्रामीण। स्रोत ग्राम
- फोटो : 1
नरवाना। बड़नपुर में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर बुधवार से ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले तीन महीनों से गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र श्योकंद ने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। गंदा पानी गलियों और रास्तों में जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इस संबंध में सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जलघर और स्वर्ग आश्रम की जमीन में पानी की निकासी कर ग्रामीणों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया। यह स्थायी समाधान नहीं है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण नरवाना-काकड़ौड़ रोड जाम करेंगे। धरने पर महेंद्र श्योकंद, कुलदीप नायक, प्रेम नायक, रामनिवास शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।