{"_id":"667f336f38fbd2baec0f3bb4","slug":"troubled-by-the-exploitation-regarding-online-work-mphw-staged-a-protest-jind-news-c-199-1-jnd1001-119150-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन कार्य को लेकर हो रहे शोषण से परेशान एमपीएचडब्ल्यू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन कार्य को लेकर हो रहे शोषण से परेशान एमपीएचडब्ल्यू ने दिया धरना
Sat, 29 Jun 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। विभागीय कार्यक्रमों के ऑनलाइन कार्य को लेकर हो रहे शोषण के खिलाफ जिला संयोजक शक्ति सिंह के नेतृत्व में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को समस्याओं से अवगत करवाया।
शक्ति सिंह ने बताया कि इस समय विभाग की ओर से 10 से 12 कार्यक्रम एक साथ चलाए जा रहे हैं। एमपीएचडब्ल्यू सरकार कार्यक्रमों को ऑफलाइन मोड में चलाकर स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।
पूर्व जिला प्रधान संदीप कुंडू ने कहा कि कार्यक्रमों की वजह से ऑनलाइन के दबाव के चलते अन्य कार्यक्रम व कर्मचारियों का पारिवारिक ढांचा प्रभावित हो रहा है। मूलभूत संसाधनों के बिना ऑनलाइन कार्यक्रमों का दबाव बनाया जा रहा है। इससे एमपीएचडब्ल्यू का मानसिक शोषण हो रहा है। उपलब्धियां कम होने का हवाला देकर सीएचसी लेवल पर कार्यक्रम की समीक्षा करने के बजाय एक साथ 50 से 60 कर्मचारियों को सिविल अस्पताल बुलाया जा रहा है। इससे कार्यक्रम प्रभावित होन के साथ कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है। इसके बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल से मिलकर समस्याओं पर चर्चा की। सीएमओ ने उनको भरोसा दिलाया व कुछ समस्याओं के सरकार के स्तर पर होने के चलते उन्हें उनके पास भेजने की बात कही।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुपरवाइजर संघ के प्रधान राममेहर वर्मा, क्लेरिकल की राज्य प्रधान सुनीता कालीरामण, जिला प्रधान राजेश कालीरमन, अनिल लाठर, धर्म सिंह, संजय शर्मा, आनंद शर्मा मौजूद रहे। े