फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Troubled by power shortage, people of Siwaha village locked the power house, blocked the road

बिजली किल्लत से परेशान सिवाहा गांव के लोगों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला, रोड जाम किया

Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Troubled by power shortage, people of Siwaha village locked the power house, blocked the road
दिन में भीषण गर्मी और उस पर बिजली कट से परेशान सिवाहा गांव के लोगों ने वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तलोड़ा खेड़ी पावर हाउस पर ताल जड़कर जींद-सफीदों मार्ग जाम कर दिया। हालांकि करीब एक घंटे के बाद एसडीओ रमेश कुमार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

तलोड़ा बिजली घर पर विरोध जताने पहुंचे सिवाहा गांव निवासी रमेश, जगदीश, मनोज, प्रीतम व अजय ने बताया कि गांव में कई दिन से बिजली के कट बढ़ रहे हैं। उनको न तो रात में बिजली मिल रही है और न ही दिन में। इसके चलते उनको भयंकर गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है, वहीं रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने ट्रैक्टर-टॉली बीच सड़क पर खड़ी कर रोड जाम कर दिया। इसके चलते काफी वाहन जाम में फंस गए। वहीं कुछ वाहन चालकों ने दूसरे रास्तों को अपनाया। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ रमेश कुमार ने कहा कि खराबी आने के कारण लाइन बंद की गई है। उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed