फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Troubled by in-laws, woman commits suicide by hanging

ससुराल वालों से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 02 Dec 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Troubled by in-laws, woman commits suicide by hanging
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर कंडेला निवासी 34 वर्षीय सरोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद मायका पक्ष के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाकर परिजनों के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता भौंसला निवासी तेलूराम ने बताया कि उसकी बेटी के साथ दामाद अमित, उसका देवर सुनील उर्फ सन्नी व सास कमलेश कई वर्षों से मारपीट कर रहे थे। इसको लेकर पहले कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन समझौता होने के चलते पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। दो दिन पहले भी उसकी बेटी घर आई थी और उसके साथ मायके में हो रही मारपीट के बारे में जानकारी दी थी। मारपीट से परेशान होकर सोमवार देर रात को उसकी बेटी सरोज ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में उसके पति अमित, देवर सुनील उर्फ सन्नी तथा सास कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed